फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेहाद कश्मीर से दिल्ली तक आ गया: तोगड़िया

विज्ञापन
ग्राम बडसू में पत्रकारों से वार्ता करते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयोजक डा. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जेहाद कश्मीर से दिल्ली तक आ गया: तोगड़िया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयोजक प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में जेहाद कश्मीर से दिल्ली तक आ गया है। सरकार की नाक के नीचे हिंसा का नंगा नाच हुआ है। तीन दिन तक पुलिस के हाथ बंधे रहे। न गोली चलाई, न घर बचाए, न प्राणों की रक्षा कर पाई।
विज्ञापन

जिले के बडसू गांव में एक निजी कार्यक्रम में आए तोगड़िया ने दिल्ली की घटना पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जेहाद कश्मीर से दिल्ली तक आ गया है। अब इससे मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर को कैसे बचाओगे। दिल्ली में असलाह एकत्र होता रहा, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार हिंदुओं की संपत्ति, घर और प्राण नहीं बचा पाई। उन्होंने कहा कि जेहादियों का समर्थन करने वाला जो भी हो उसे जेल भेजा जाए। हमारा संगठन हिंदुओं की रक्षा करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें