फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रियों को वश में ही करना ही मुक्ति का मार्ग

विज्ञापन
खतौली जैन मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालू। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
इंद्रियों को वश में ही करना ही मुक्ति का मार्ग
विज्ञापन

खतौली। पर्यूूषण पर्व में जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम संयम धर्म की पूजा अर्चना करते हुए पुण्यार्जन किया। भागीरथी जैन मंदिर में अरुण जैन के संयोजन में धर्म विधान व भव्य मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

नगर में नौ जैन मंदिरों को सजाया गया है। उत्तम संयम धर्म की आराधना करते हुए रजनी जैन प्रवक्ता ने बताया कि आज हम दशलक्षण पर्व में उत्तम संयम धर्म के पालन का संकल्प लेते हैं। शांति के लिए प्रतिज्ञा लेना संयम कहलाता है। संयम दो प्रकार का होता है। प्राणी संयम और इंद्रिय संयम। इंद्रियों को वश में ही करना ही मुक्ति का मार्ग है। जिस मनुष्य ने जीवन में संयम कर लिया है, उसका मनुष्य जीवन सार्थक है तथा सफल है। पर्यूषण पर्व मनुष्य को त्याग का संदेश देता है। संयमित व्यक्ति समाज में अनुशासित जीवन व्यतीत करता है। इस अवसर पर अशोक शास्त्री, सुशील, प्रदीप, संजय, धनेंद्र, अनिल, किशोर, रामकुमार, अरुण, जयभगवान, सुशील सिल्लो, विवेक, नवीन, सुरेंद्र, प्रमोद, कल्पेंद्र, मुकेश, दीपक, अनुपम, राजीव, मनोज, संदीप, सोनू, अतुल, विनीत, अजय, डॉ. आशा जैन, अंजली, ललिता, प्रियंका, पायल, दीप्ति, अनीता, ममता, मीनू विभा, वर्षा, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें