फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संविदाकर्मी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। विद्युत करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार रात को हंगामे के बाद दूधली गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूधली गांव में संविदाकर्मी की मौत के मामले में भाकियू नेताओं और ग्रामीणों के दबाव में पुलिस ने जेई और एसएसओ के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया। मंगलवार को विवेचक ने गांव पहुंचकर वादी एवं विद्युतकर्मियों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। गांव में शव के अंतिम संस्कार के दौरान काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा विधायक पंकज मलिक, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व बसपा प्रत्याशी गाजियाबाद नंद किशोर पुंडीर, ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। अफसरों से वार्ता के दौरान मौजूद भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया मृतक के दो बच्चों को 18 साल उम्र तक चार हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। मृतक की पत्नी को दो पेंशन एवं नौकरी दिये जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें