रोहाना में विद्युत संविदा कर्मी के घायल होने पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संविदा कर्मचारियों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, रोहाना। विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन का उपचार नहीं कराने पर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मांग के समर्थन में बिजलीघर पर प्रदर्शन कर संविदा कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी का इजहार किया।
आंधी के कारण रोहाना में बिजली की लाइन पर पेड़ गिर जाने से आपूर्ति बंद हो गई थी। लाइन को चालू करने के लिए लाइन मैन योगेश पुत्र आत्माराम रोहाना कलां बिजली का शटडाउन लेकर लाइन के ऊपर से पेड़ काट रहा था। वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके उपचार में सहायता नहीं करने पर रोहाना , बधाई कलां, दतियाना, बिजोपरा बिजलीघर के संविदाकर्मियों ने रोहाना बिजली घर पर विरोध कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में दीपक, आकाश, शुभम, अमित, रविकुमार, चांदवीर आदि संविदा कर्मी शामिल रहे।