फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को अनाथ बताकर शौचालय का निर्माण रुकवाया

Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव हाजीपुर में जंगल में शौच करने जातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने गांव हाजीपुर को अनाथ बताकर चल रहा शौचालय निर्माण कार्य रुकवा दिया है। लाभार्थियों के खाते से रकम को वापस कर लेने की बात कही है। गांव में किसी भी प्रकार का विकास न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। गांव शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन योजना, सड़क निर्माण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवासीय योजनाएं, आंगनबाड़ी व इंटरनेट आदि मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। सैकड़ों झोपड़ियां, कुपोषित बच्चे, बीमार महिलाएं, जलभराव, जंगल में जाकर शौच तथा जंगली जानवरों के भय के बीच ग्रामीण जीवनयापन को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत भोकरहेड़ी का मजरा गांव हाजीपुर केेंद्र व प्रदेश सरकार के विकास के दावों से दूर नगरीय आबादी में शामिल होने के बावजूद देहात आबादी विकास व अन्य जनहित योजनाओं से वंचित होकर आज भी विकास की राह तक रहा है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल शौचालय निर्माण जैसी सुविधा प्रदान करने के बजाए गांव को ही अनाथ बताया जा रहा है। क्षेत्र के सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह शुक्रताल को गोद लेकर गांव के विकास के कागजी दावे कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र के गांव को सरकारी अधिकारियों द्वारा अनाथ बताया जा रहा है। नगर पंचायत भोकरहेड़ी की आबादी से दो किलोमीटर दूर आबाद गांव हाजीपुर के लोग पिछले 25 वर्षों से नगर पंचायत भोकरहेड़ी के निकाय चुनाव में भाग ले रहे हैं। ग्रामीण राजबीरी, संतोष, फूलवती, बाला, सोनी सहित कई महिलाओं के पतियों की संक्रामक बीमारी व बाढ़ आदि के कारण मौत हो चुकी हैं। इसके बावजूद किसी भी महिला को विधवा पेंशन नहीं मिलती है। पूरे गांव में केवल जितेंद्र पुत्र कंवरपाल का ही किसान कार्ड बना हुआ है। रविवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर नगर निकाय चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। पंचायत श्रीपाल, अजय, शीतल, बालमुकन्द, झबरसिंह, बलवीर, मांगा, मामराज, रामपाल, मंगता, रमेश, बिंदर, बोबिंदर, रामकुमार, जयपाल, सहन्दर, विनोद, सुखबीर, कल्लन, बलवीर, बिश्नी, माया, अनीता, शांति कौशल, जगवती, ईला, देवेंद्री, सूखी, अमृता, केला, रोशनी, ममतेश, पवित्रा आदि उपस्थित रहे। ----------------- नगर पंचायत भोकरहेड़ी के ईओ अनूप राय (प्रशासक) ने बताया कि गांव हाजीपुर जो कि नगर पंचायत भोकरहेड़ी का मजरा है। किन्हीं कारणों के चलते नगर पंचायत के विकास का पैसा वहां नहीं लगाया जा सकता। शौचालय निर्माण के लिए धन का आवंटन किया गया था, किंतु कानूनी अड़चन के चलते गांव में शौचालय निर्माण नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए आला अधिकारियों से बात करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें