फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर चौक पर रुकवाया शौचालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने महावीर चौक पर प्राचीन वट वृक्ष के निकट बन रहे शौचालय के निर्माण को हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
विज्ञापन

महावीर चौक पर प्रशासन द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। जिस स्थान पर शौचालय बनाने के लिए खुदाई चल रही थी, वहीं पास ही प्राचीन वट वृक्ष स्थित है, जिसके नीचे मूतियां भी रखीं हुईं हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मंगलवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इसे हिंदू आस्था से जुड़ा बताते हुए शौचालय निर्माण रोके जाने की मांग की। मंच के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने मामले की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रोके जाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से शौचालय का निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ही आगे भी इसका निर्माण नहीं होने देने का आश्वासन दिया। वैभव यादव, बंटी चौधरी, राजेश शर्मा, कार्तिक जौहरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें