फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ घास मंडी रोड का निर्माण

विज्ञापन
सडक निर्माण के गुणवता की जांच करती पालिका चेयरर्पसन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से टूटी पड़ी घास मंडी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। अहिल्या बाई चौक से घास मंडी होते हुए अंसारी रोड तक इस सड़क का निर्माण 32 लाख की लागत से हो रहा है। बुधवार को पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निरीक्षण कर गुणवत्तापरक निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली घास मंडी रोड काफी समय से बेहद खराब थी। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी तथा बारिश के दौरान पूरी सड़क पर जलभराव हो गया था। अमर उजाला ने दस नवंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया था कि सात वर्ष से सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इससे पहले भी अमर उजाला ने समय-समय पर इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। नगर पालिका के अधिकारियों ने शीघ्र ही निर्माण कराने की बात कही थी। अब इस सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निर्माण का निरीक्षण किया। ठेकेदार आदेश कुमार त्यागी सड़क का निर्माण करा रहे हैं। चेयरपर्सन ने 32 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। घासमंडी के मोड़ पर आरसीसी की रोड का निर्माण होना है। इसका भी निर्माण शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें