फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंग नहर की पटरी पर भोपा में बनेगा फ्लाई ओवर

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। गंगनहर की दायीं पटरी पर प्रस्तावित फोरलेन कांवड़ मार्ग के निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गईं हैं। फोरलेन मार्ग पर भोपा और निरगाजनी में फ्लाई ओवर का भी निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग तथा सेतु निगम के अधिकारियों ने नहर के पुलों का निरीक्षण का माप-जोख की।
विज्ञापन

गंगनहर की बायीं पटरी पर पहले से ही कांवड़ मार्ग है, लेकिन इस पर वाहनों का आवागमन रहता है। सीएम योगी ने गंगनहर की दायीं पटरी पर फोरलेन कांवड़ मार्ग के निर्माण की घोषणा की थी। इसे लेकर विभागों की कवायद तेजी से चल रही है। मुुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में कांवड़ मार्ग की लंबाई लगभग 58.37 किमी होगी। बुधवार को भोपा, निरगाजनी नहर पुलों का अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। जौली, निरगाजनी पुलों की माप-जोख के बाद भोपा नहर पुल पर पहुंचे सेतु निगम के सहायक अभियंता एसके अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक अभियंता वीके सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार, जेई प्रयास राणा आदि अधिकारियों की टीम ने बताया कि गंग नहर की दायीं पटरी पर होने वाले सड़क निर्माण के साथ ही निरगाजनी में बसेड़ा-भोकरहेड़ी तथा भोपा में भोपा-मुजफ्फरनगर रोड पर बने नहर पुलों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इसी को लेकर उच्च अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को नहर पुलों का निरीक्षण करते हुए माप-जोख की गई। नहर पुलों की स्थिति को देखें तो तो मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आने वाले 16 पुलों में से कुछ को छोड़ बाकी की हालत जर्जर है। प्रतिबंधित होने के बावजूद उनके ऊपर से भारी भरकम वाहनों का आना-जाना जारी है, जो खतरे से खाली नहीं है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर माप-जोख की गई है। संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें