कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों व क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में एकत्र होकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों व क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि आवारा पशु जंगलों में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पिछले 3-4 वर्षों में कृषि लागत कई गुना बढ़ी, उर्वरक, डीएपी, यूरिया, पोटाश के दामों में दो गुनी की वृद्धि की, जिसको लेकर किसान परेशान हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट, अमित राणा, हाजी इजहार अहमद, श्यामपाल चेयरमैन, प्रहलाद सिंह राणा, नीरज बालियान, खालिद सिद्दीकी, कैलाश चंद गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र सैनी, मोहम्मद महराज अली, सौराज नाहरिया, बाबूराम कटारिया, नीरज पंडित, सतेंद्र चौधरी, नितिन, ललित, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद कासिम, कालूराम गुर्जर, रिजवान अली, कंवरपाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।