फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में गांधी वाटिका पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और लोगों को भाईचारे का संदेश दिया गया। गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का उच्चारण हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी भी निकाली।
पद यात्रा का आरंभ गांधी वाटिका से ईदगाह चौक, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक, मेरठ रोड होते हुए मीनाक्षी चौक से खालापार होते हुए प्रेमपुरी, कृष्णापुरी होते हुए गांधी वाटिका पर संपन्न हुई। किसान सम्मान पद यात्रा के इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, अहसन जमीर, अजय चौधरी, धीरज माहेश्वरी, प्रहलाद कौशिक, अरशद सिद्दीकी, फैय्याज सलमानी, सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल भारद्वाज, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष याकूब प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, सत्यपाल सिंह काकरान, रजत सिंघल, राजकुमार पाठक, प्रदीप चौधरी, विक्रांत, दिग्विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष हकीम जफर महमूद के कार्यालय बिद्दीवाड़ा में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना से लेकर अब तक देश के लिए किए गए योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अध्यक्षता अशोक शर्मा तथा संचालन ब्रजभूषण शर्मा ने किया। नरेश गौड़, हकीम जफर महमूद, नासिर सिद्दीकी, रमेश शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, शाहिद काजी, जमील अंसारी, नासिर बाबा, विजय भूषण, जैगम अली, संजीव शर्मा, राजपाल, अनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता प्रहलाद राणा के आवास पर आयोजित गोष्ठी में योगेश खारी एडवोकेट, खालिद एडवोकेट, जितेंद्र चौधरी, हाजी इजहार अहमद, संजीव त्यागी, नीरज बालियान, बाबूराम कटारिया, सुरेश शर्मा, राजेंद्र सैनी, महराज अली, वीरभान कटारिया, मंजीत सिंह, दीपक कपाड़िया, अशद फारूखी, नीरज शर्मा, संजय, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें