फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतवाड़ा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में नागिन नदी के काम को देखते हुए नोडल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अंतवाड़ा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

खतौली। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने तहसील सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इसके अलावा गांव अंतवाड़ा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बैठक में बताया कि धान का लक्ष्य कम था। क्योंकि यहां पर धान की उपज भी कम ही होती है। जितना लक्ष्य दिया गया था, उससे ज्यादा कर लिया है। गन्ने के बारे में भी जानकारी की गई। गन्ने का भुगतान ठीक चल रहा है। कोविड़-19 की वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण किया जाएगा। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने गांव अंतवाड़ा में पहुंचकर नागिन नदी के उद्गम स्थल को देखा। उन्होंने इसके जीर्णोद्घार के संबंध में जानकारी लेकर वहां कराए गए कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि कार्य को शीघ्र पूरा करें। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने उन्हें बताया कि नदी का लगभग बीस किलोमीटर के क्षेत्र में कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ स्थान बचे हैं, जिन पर कार्य जारी है। इसके बाद नोडल अधिकारी ने गांव में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्या सुनीं। बताया कि शासन स्तर पर विरासत का अभियान चलाया हुआ है, ग्रामीण वारिसान को खसरा खतौनी में दर्ज कराए तथा अपनी पेंशन को भी अपडेट कराएं। राशन कार्ड के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने तो वह इसका आनलाइन आवेदन करने के बाद सचिव से संपर्क करें। इस दौरान एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा, बीडीओ पवन विश्वकर्मा, बीएसए मायाराम के अलावा एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें