कांग्रेस विधानसभा स्तर पर पद यात्रा निकालेगी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नौ और दस अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान जन समस्याओं को लेकर विधानसभा स्तर पर पद यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में इस संबंध में कार्यकर्ताओं को बैठक का आयोजन किया। नौ और 10 अगस्त को जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों पर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा निकालने के निर्देश दिए। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है, उससे आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। बैठक में अकील राना, गुफरान काजमी, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, युगल किशोर भारती, कमल मित्तल, याकूब प्रधान, राहुल भारद्वाज, आबिद अंजान अंसारी, धीरज महेश्वरी, अजय चौधरी, नीलम गौतम, विनोद चौहान, नवनीत सिंघल, सगीर मलिक आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसी निकालेंगे नगर में जलूस
खतौली। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निवेश राणा ने बताया कि दस अगस्त को बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल वृद्धि, गैस वृद्धि के विरोध में नगर में एक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डॉ. राजेंद्र सिंह खारी, हकीम जफर महमूद, इजहार, आस मोहम्मद, सलीम खान, इस्तकार अली मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता निवेश राणा तथा संचालन ब्रज भूषण शर्मा ने किया।