फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कांग्रेस का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, महंगाई और जन समस्याओं का नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जाकर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस के जिला एवं शहर कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, महंगाई और जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश में उचित कानून व्यवस्था नहीं है। प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश में गैस सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेरोजगारी से युवा तथा किसान अनेकों समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सतीश शर्मा, नीलम गौतम, अशोक वर्मा, जुनैद रऊफ, श्याम सिंह, दिलशाद , बिलकीस चौधरी, प्रहलाद कौशिक, मेराजजहां, गीता काकरान, सतीश गर्ग, धीरज माहेश्वरी, गंगाशरण, मुकेश शर्मा, विरेंद्र पंडित, ब्रजभूषण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें