कलेक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व विधायक पंकज मलिक व क्राग्रेसी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य और किसान सशक्तिकरण एवं संरक्षण विधेयक के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
शनिवार को विधेयक का विरोध कर रहे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से काले कानून के तौर पर लाए गए विधेयकों से देश प्रदेश के किसानों के हकों का हनन होगा। सरकार के बिल किसान विरोधी और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाले है। कांग्रेस हरियाणा में हुए लाठीचार्ज की निंदा कर किसानों के साथ है। डीएम दफ्तर पर दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने राष्ट्रपति से अपने अधिकार का प्रयोग कर विधेयकों को निरस्त किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, गुफरान काजमी, सुबोध शर्मा, राहुल भारद्वाज, अहसन जमीर, मुकेश चौहान, गीता काकरान, धीरज महेश्वरी, सलीम अंसारी, दिलशाद, राजकिशोर, आसिफ प्रधान, मांगेराम प्रधान, स्वराज सिंह, सुल्तान काजी आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व विधायक पंकज मलिक व क्राग्रेसी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR