फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मौजूदगी में संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
तितावी के धौलरा गांव मे चकबन्दी को लेकर किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच होता विवाद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अफसरों की मौजूदगी में संघर्ष, चार घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। गांव धौलरा में चकबंदी को लेकर चल रहा विवाद आज संघर्ष तक जा पहुंचा। अफसरों की मौजूदगी में ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव धौलरा में चकबंदी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार चकबंदी अफसरों व ग्रामीणों के बीच टकराव की भी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बुधवार को एडीजी रेंज राजीव सब्बरवाल के दौरे के चलते पुलिस ने चकबंदी अफसरों को चकबंदी संबंधी कार्य करने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद चकबंदी अफसर पुलिस को सूचना दिए बगैर चकबंदी करने धौलरा में पहुंच गए। इसके दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अफसरों के सामने ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडों के साथ ही धारदार हथियार भी चलने लगे। संघर्ष में एक पक्ष से मनीष समेत दो और दूसरे पक्ष से जितेंद्र व रमेश घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने बिना अनुमति के विवादित क्षेत्र में जाकर काम करने पर चकबंदी अफसरों को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्हें जमकर नसीहतें दीं। इसके बाद चकबंदी कार्य को रोककर अफसर वहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी हो सकता है बड़ा बवाल
तितावी। गांव धौलरा में चकबंदी प्रक्रिया काफी समय से विवादित बनी हुई है। इसे लेकर एक ओर जहां गांव के किसानों में वैमनस्य उत्पन्न हो रहा है, वहीं गलत पैमाइश को लेकर चकबंदी विभाग से भी लोग उलझ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान संगठन भी किसानों की चकबंदी संबंधी समस्याओं से आला अफसरों को अवगत कराते हुए कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या सुलझाने के लिए कोई पहल प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में जिस तरह बुधवार को दो पक्षों में संघर्ष हुआ, उससे कभी भी चकबंदी को लेकर धौलरा में बड़ा बवाल होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें