फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी

विज्ञापन
सैदपुर कलां उच्च प्राथमिक विद्यालय में हर्बल पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन करती शिक्षिकाएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी औषधीय पौधों के गुणों की जानकारी
विज्ञापन

चरथावल। सैदपुर कलां उच्च प्राथमिक विद्यालय में संकुल गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने प्रदर्शनी में औषधीय पौधे लगाकर लोगों को उनके फायदे बताते हुए हर्बल खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सैदपुर कलां गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को शिक्षक नौशाद और आसिम ने नई पहल के तहत हर्बल पौधों के गुणकारी तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते जीवन शैली में आयुर्वेदिक दवाएं व स्वदेशी आहार अपनाने से लाइलाज बीमारियों से भी बचा जा सकता है। शिक्षिका दीपा त्यागी ने विद्यालयों में एक औषधीय पौधा लगाने की पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने मिशन प्रेरणा और मिशन लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने गोष्ठी में रेमिडियल कार्यक्रम, समृद्ध योजना और शिक्षक चौपाल की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। बधाई संकुल के शिक्षक मनोज कुमार, रिंकी पंवार, कुलदीप कुमार, आशीष त्यागी, संदीप, अमीर आलम, पूजा शिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें