फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद के त्याग से आएगी देश में एकता

विज्ञापन
दतियाना गांव के आर्य समाज में यज्ञ करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जातिवाद के त्याग से आएगी देश में एकता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव दतियाना में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए जातिवाद का त्याग करना होगा।
विज्ञापन

दतियाना आर्य समाज में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रात: यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दी। यज्ञ ब्रह्म मंगत सिंह आर्य तथा यज्ञमान पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित एवं वर्षा चौधरी रहीं। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि सत्य, न्याय, अनुशासन, ईमानदारी और सदाचरण से धर्म की रक्षा होती है। मेरठ से आए स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि महर्षि दयानंद के सिद्धांतों, आदर्शों से समाज में जन जागरूकता बढ़ाएं। शुकतीर्थ के स्वामी सत्यवेश ने कहा कि ऋषि दयानंद का अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश प्रत्येक भारतीय पढ़े। पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी ने कहा कि समाज सुधार के लिए आर्य समाज की जागृति महत्वपूर्ण है। भजनोपदेशक ब्रह्मनंद आर्य एवं घनश्याम प्रेमी ने प्रेरक भजन सुनाए। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने बेटियों को वैदिक साहित्य वितरित किया। इस मौके पर बलजोर सिंह आर्य, भंवर सिंह, आनंद पाल सिंह आर्य, डॉ. सतीश कुमार, सोमपाल आर्य, भोपाल सिंह, मोहित आर्य, सत्यवीर आर्य, गंगाराम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें