फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के साथ घटित घटना की सैनी समाज ने निंदा की

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के साथ अभद्रता की निंदा की
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में स्थित सैनी धर्मशाला में खतौली में शादी समारोह में भाजपा विधायक विक्रम सैनी के साथ हुई घटना के विरोध में सैनी समाज ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध किया। इस मौके पर शासन प्रशासन से गलत आचरण करने वाले लोगों का साथ देने वालों के साथ सख्ती से पेश आनेे की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सैनी धर्मशाला में आयोजित सैनी समाज की बैठक में राष्ट्रीय भागीरथी सैनी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि आपराधिक व्यक्ति किसी का सगा संबंधित नहीं होता है। भाजपा सरकार में अपराधियों का दमन किया जा रहा है, यह हमारे लिए नहीं सर्व समाज के लिए गर्व की बात है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी के साथ खतौली में शादी समारोह में हुई घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभ्य समाज को अच्छे बुरे की समझ है। दबे कुचले लोगों को दबाकर शोषण करने का समय अब नहीं रहा। जो लोग यह सब सोचते हैं यह सब गलत है। इस मौके पर प्रधान वेदप्रकाश सैनी, ज्ञान सिंह, राजेश सैनी प्रधान, मांगेराम सैनी, दिनेश सैनी, अनुज, प्रधान ऋषिपाल सैनी, सेवाराम, सुरेंद्र सैनी, रणबीर, महिपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें