फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट लीग मैंच का लॉगो लॉन्च किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट लीग मैच का लोगो लांच किया
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे मेें क्रिकेट लीग मैच का लोगो लांच मेंबर ऑफ बीसीसीआई इन अंपायर कमेटी के मनोज कुमार पुंडीर ने किया। सोमवार को डा. आबिद हुसैन के प्रतिष्ठान पर क्रिकेट लीग का लोगो का लांच किया गया।मुख्य अतिथि के तौर पर मेंबर ऑफ बीसीसीआई इन अंपायर कमेटी के मनोज कुमार पुंडीर ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जेसीएल के अध्यक्ष और नगर पंचायत सभासद टीटू उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने उपस्थित खेल प्रेमियों से आह्वान किया कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी जरूरी है। उन्होंने क्रिकेट की परिभाषा मानवता और भाईचारा से देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल पर भी ध्यान दिया जाए और विशेषता ऐतिहासिक कस्बा जानसठ में होने वाले इस टूर्नामेंट में स्कूल का पूरा योगदान रहेगा। इस दौरान सचिन शर्मा, डा. आबिद हुसैन, उबेद हुमायूं आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जानसठ की दस टीमों के कप्तान, सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें