फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के कार्यों की शिकायत, जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जल निगम की ओर से सडक़ों की खोदाई और पाइप लाइन डालने का मुद्दा गूंजा। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पाइप की गुणवत्ता के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। राष्ट्रीय पेयजल मिशन में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं शहरी जो पाइप लाइन लिकेज की शिकायत की गई। जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह सडक़ें खोद दी गई है, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एक ही सड़क को बार-बार खोदा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को मामले की जांच दी गई। डॉक्टरों को अस्पतालों में समय पर रहने और नियमानुसार रात बिताने के निर्देश भी दिए गए। पशु चिकित्सालयों की स्थिति में सुधार करने और पशुपालकों को सुविधा देने की बात कही। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि योजनाओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कराये जाए, जो धरातल पर दिखायी दें। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि योजनाओं की जानकारी और लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। मनरेगा, दीनदयाल अन्तोदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, डूडा के परियोजना निदेशक सतीश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

बालियान को और अग्रवाल को भेंट की पुस्तकें
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने गीता रहस्य नामक पुस्तक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को सच हुए सपने नामक पुस्तक देकर सम्मानित किया।
सफाई कर्मचारियों का मुद्दा भी गूंजा
बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ लोगों ने सफाई कर्मचारियों की नौकरी पा ली है, लेकिन वह अपनी जगह दूसरे कर्मचारी भेजते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों को नौकरी मिली है, उन्हीं से सफाई कराई जाए। सीडीओ इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें