फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
बुढ़ाना में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते बीडीओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विकास खंड बुढ़ाना की सभी 60 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि 46 गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। 14 ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो सका है। सामुदायिक शौचालय घनी आबादी क्षेत्र में बनाने की प्राथमिकता रहेगी।
न्याय पंचायत व ग्राम पंचायतों में सरकार ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने की घोषणा की है। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि विकास खंड की 46 ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए जगह मिल गई है। वहां पर निर्माण कार्य भी आरंभ हो गए है। सामुदायिक शौचालय दो श्रेणी में बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर पट्टी में बनेगा खेल का मैदान
बुढ़ाना। सफीपुर पट्टी में राजकीय इंटर कालेज के पीछे ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन पर गांव वाले कूड़ा, करकट डालते रहते हैं। इस जमीन को खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। खेल का मैदान बनने से ग्रामीण युवक - युवतियों और स्कूल के छात्र व छात्राओं को लाभ मिलेगा। खेल का यह मैदान गांव वालों के लिए मार्निंग वाक करने में काम आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें