फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
बुढ़ाना में कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। दभेड़ी गांव में बिजली की लाइन ठीक कर रहे ठेकेदार के एक कर्मचारी की गांव के भाकियू कार्यकर्ता के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ने भाकियू संगठन और कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहे। घटना से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया और धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेड़ी में बिजली की लाइन और खंभे ठीक करने का कार्य जारी है। विद्युत निगम द्वारा यह कार्य ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार के कर्मचारी गांव में लाईन ठीक करवाने का कार्य कर रहे हैं। शनिवार को कर्मचारी गौरव निवासी नसीरपुर थाना तितावी की खंभा लगाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता आशु के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि कर्मचारी ने उसे व भाकियू संगठन को अपशब्द कहे। पुलिस ने भी सुनी और आशु को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना की सूचना भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार को मिली तो वे कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता व संगठन को अपशब्द करने वो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शाम को पुलिस ने कर्मचारी और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच समझौता करते हुए धरन समाप्त करा दिया। मौके पर संजीव पंवार, धीर सिंह, प्रवींद्र, सतप्रकाश शर्मा, विपिन, रणवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें