फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के यौन शोषण मामले में मॉनीटरिंग कर रहा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के यौन शोषण मामले में मॉनीटरिंग कर रहा आयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गौड़ीय मठ में मिजोरम और त्रिपुरा के दस बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और राज्य बाल संरक्षण आयोग लगातार मॉनीटरिंग कर रहा है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के पत्र के बाद ही पुलिस और प्रशासन इस मामले को लेकर सक्रिय हुआ है। पत्र आने के बाद ही पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन

गौड़ीय मठ की घटना के सात दिन बाद 14 जुलाई को ही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को पत्र जारी कर दिया था। इसी के बाद ही पुलिस हरकत में आई और तेजी से कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने जेजे एक्ट और एससीएसटी में मुकदमा दर्ज नहीं किया था, चार्जशीट में उसे समस्त धाराएं बढ़ानी पड़ी। आयोग के पत्र के बाद भी जब कार्रवाई में अपेक्षा के हिसाब से कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी, तो आयोग अध्यक्ष ने सीधे डीएम और एसएसपी से बात की। इसके बाद से दोनों अफसर पॉक्सो एक्ट के इस गंभीर मामले की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। मासूम बच्चों के साथ मानसिक और शारीरिक शोषण की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस प्रकरण में ट्रायल को लेकर क्या स्थिति बनती है, यह सोमवार को सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें