फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के वार्षिकोत्सव में बिखरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के खेल मैदान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कलर्स-2021 (गुडबॉय 2021-वेलकम 2022) का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्था सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, ज्ञानी गुरवचन सिंह, अर्चना गोयल, चमनलाल, होतीलाल शर्मा, चौधरी राजबीर सिंह, अंजू चौधरी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ललित कला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर की गई।
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के बीजेएमसी तृतीय वर्ष के छात्र जावेद ने ’’दिलबर मेरे कब तक मुझे’ गीत सुनाया। बीजेएमसी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने ’’बोलो हर-हर महादेव’’ गीत पर नृत्यनाटिका प्रस्तुत कर लोगो को भाव-विभोर कर दिया । पॉलिटेक्निक विभाग के छात्र-छात्राओं ने कृष्णलीला का जीवंत मंचन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। बीबीए विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बिहार की संस्कृति को दर्शाते हुये छठ महापर्व पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। बायोसाइंस विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वभर में फैली बीमारी कोविड-19 के दौरान कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम पर आधारित माइम नाटक पेश कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। होनहार कुमारी सारिका वाणिज्य, प्रिया गुप्ता बीएससी(माइक्रोबायोलॉजी), वंदना कुमारी बीजेएमसी, कोमल बीवॉक (यौगिक साइंस), विदुषी चौधरी, बीबीए, पारूल एलएलबी, मरीन फातमा बीएससी(होमसाइंस), मेघा बीएड, विशु कुमार, पॉलिटैक्निक (मेकेनिकल इंजीनियरिंग), जसबीर सैनी, पॉलिटैक्निक मेकेनिकल इंजीनियरिंग) आदि को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन मौ शहजाद, हुमैरा त्यागी, अर्जुमन फातिमा, अलिम, सबनुर तथा सोनू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, निदेशक, डा पंकज गर्ग, निदेशक, प्लानिंग एवं डवलपमेंट, डीन एकेडमिक डॉ विनीत कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें