मुजफ्फरनगर में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड सिंगर बी प्राक नाइट बदइंतजामी से बेरंग हो गई। भीड़ बढ़ी तो वीआईपी पास वालों की भी नो एंट्री कर दी गई। धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया गया। हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कार्यक्रम पौने दस बजे ही खत्म करना पड़ा।
बॉलीवुड सिंगर प्राक को सुनने के लिए शाम पांच बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज पर युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे ही पांडाल भर गया। वीआईपी पास हाथ में लिए लोग पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जिस पर पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी हुई। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की होने लगी।
इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया भी पहुंच गए। उन्हें पांडाल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। युवाओं ने घेराव कर हालात से अवगत कराया। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव कार्यक्रम में पहुंचे तो पुलिस हरकत में आई और अव्यवस्थाओं पर किसी तरह नियंत्रण किया।
यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी