फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठंड कर रही बीमार, सावधानी बरतें दिल के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ठंड का मौसम अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच रहा है। दिन में धूप न निकलने और कोहरा छाए रहने के साथ तापमान काफी नीचे जा रहा है। जबकि रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे हालात में दिल के मरीजों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज ह्रदय रोग के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि ठंड के दिनों में सुबह के समय ह्रदय घात का खतरा सबसे अधिक रहता है। ठंडी हवा के संपर्क में आने से शरीर में अचानक बदलाव होता है जो दिल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बुजुर्ग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और पहले से हृदय रोग से ग्रसित मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें