बिहारगढ़ में गंगा पर पुल बनाकर बिजनौर से जोड़ें
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से विधानसभा के कक्ष में मुलाकात हुई। कांवड़ मेले एवं शुकतीर्थ में आयोजित होने वाले कार्तिक स्नान मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखी।
शुकतीर्थ में कार्तिक स्नान मेले के लिए जमीन उपलब्ध कराने, पानीपत-खटीमा मार्ग को विकसित करते हुए बिहारगढ़ में गंगा पर पुल बनाकर बिजनौर के रावली से जोड़ने , शुकतीर्थ में गंगा के पुल का निर्माण करने और गंगा एक्सप्रेसवे को शुकतीर्थ से जोड़ने की मांग रखी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर भी मौजूद रहे।
जल शक्ति मंत्री से रखी गई यह मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. निर्वाल ने बताया कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर मुझेड़ा और रहकड़ा में रजबहे की पटरी को पक्की कराने, महमूदपुर माजरा के सामने गंग नहर पर लोहे के क्रॉसिंग पुल का निर्माण कराने की मांग रखी गई।
मुजफ्फरनगर नहीं, अब नाम रखा जाए लक्ष्मीनगर
मुजफ्फरनगर। विधान परिषद में एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर रखा जाना चाहिए। बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेते हुए कहा कि यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा मामला है। महाभारत काल से जुड़े जिले में शुकतीर्थ जैसा पवित्र स्थान भी है।