फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल क्लर्क की दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल क्लर्क की दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांव न्यामू निवासी देवबंद चीनी मिल के तौल क्लर्क की किराना शॉप में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताते हुए पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी सरताज देवबंद शुगर मिल में तौल क्लर्क है। सरताज ने गांव में ही किराना व जनरल मर्चेंट की शॉप की हुई है, जिस पर उसका बेटा कुनैन बैठता है। शनिवार रात कुनैन दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात असामाजिक तत्वों ने दुकान के बंद शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शटर के ठीक पीछे लकड़ी का काउंटर रखा था, जिसने आग पकड़ ली और जल्द ही पूरी दुकान आग की लपटों की चपेट में आ गई। बंद दुकान से धुआं व लपटें उठती देख ग्रामीणों ने सरताज को घटना की जानकारी दी, जिस पर ग्रामीणों ने शटर खोलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित के अनुसार आग से दुकान में रखा करीब सवा लाख रुपये का सामान और करीब 70 हजार रुपये का बारदाना जलकर नष्ट हो गया है। सरताज ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें