खतौली। कपड़ों से भरे गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में रखा कीमती कपड़ा एवं सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। आग के लगने का कारण का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी आफताब अहमद की ढाकन चौक पर मून क्लाथ हाउस नाम से दुकान है। दुकान के पास ही उसने गोदाम बना रखा है। सोमवार रात गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुंआ निकलते देखकर चौकीदार ने इसकी सूचना आफताब अहमद को दी। सूचना मिलते ही आफताब अहमद एवं उसके परिवार के लोग गोदाम पर पहुंचे। लोगों की मदद से किसी प्रकार आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक गोदाम रखा कीमती कपड़ा व सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार आफताब ने बताया कि गोदाम में आग लगने से करीब तीन लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। गोदाम में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।