गांधी कॉलोनी में नाले की सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर के वार्डों में कराई नाला सफाई
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की नाला सफाई का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न वार्डों में मशीनों के साथ ही मैनुअली नाला सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा सैनिटाइजर एवं स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराया गया।
पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार को सभासद सरफराज आलम के वार्ड 40 में फव्वारे के पास व सभासद परवेज आलम के वार्ड 35 में मोहल्ला रामपुरम के नाले की सफाई जेसीबी एवं रोबोट मशीन से कराई गई। हड्डी गोदाम की ओर जाने वाले नाले को भी साफ कराया गया। रेहाना नौशाद कुरैशी के वार्ड 22 में खालापार पुलिस चौकी के पास नाले की दीवार गिरने के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी। उसे जेसीबी से साफ कराया गया। चेयरपर्सन ने बताया कि सभासद राहुल पवार के वार्ड 11 में जानसठ रोड पर स्टेट बैंक कॉलोनी से अलमासपुर चौक तक का नाला जेसीबी मशीन से साफ कराया गया। अरविंद धनगर के वार्ड 13 में एवं अहिल्याबाई चौक से गाजावाली पुलिया तक नाले की सफाई कराई गई। वार्ड नौ में नाला गैंग से मैनुअली छोटे नालों की सफाई की। वार्ड 18 एवं वार्ड में खराब लाइटों की मरम्मत कराई गई। सुनीता देवी के वार्ड दो एवं सपना मलिक के वार्ड 27 के अलावा स्टेट बैंक कॉलोनी तथा कंपनी बाग के बराबर के हिस्से में छोटी मशीनों के माध्यम से मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। सभासद विपुल भटनागर के वार्ड 32 में पाइप लाइन में हो रहे लिकेज को ठीक कराया गया। इस अभियान में चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा आदि शामिल रहे।