फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबर फोटो संग
विज्ञापन

-जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
फोटो समाार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूली बच्चों संग जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत दी। जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

नमामि गंगे योजना कार्यक्रम में जागरुकता रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि हमें गंगा स्वच्छता का संकल्प लेकर जन-जन के सहयोग से गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाना है। किसी भी अभियान की सफलता सरकार की नीतियों के साथ ही जन सहयोग पर निर्भर होती है।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी हर्ष बालियान ने बताया कि जिला गंगा समिति द्वारा शनिवार को शुकतीर्थ के मुख्य गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने गंगा किनारे श्रमदान किया। साथ ही गंगा स्वच्छता को जागरुकता रैली व सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रह करते हुए गंगा में गंदगी न डालने की अपील की।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल भोपा व कस्तूरबा स्कूल के बच्चों द्वारा शुकतीर्थ गंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश लोगों को दिया गया। मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, महकार सिंह, राजपाल प्रधान, पूर्व प्रधान नीरज रॉयल, मैनेजर देवेन्द्र आर्य, चौ. सुरेन्द्र सिंह, अजय कृष्ण, विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें