फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ पर्यावरण जीवन के लिए जरूरी: देवधर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है। पौधरोपण हर घर, हर गांव में होना चाहिए।
विज्ञापन

सुनील देवधर ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवो और मानव जाति को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है। हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि पर्यावरण सुरक्षा को एक पौधा अवश्य लगाएं। पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर छह जुलाई तक पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया है, बूथ स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया जनपद के प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे लगाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। अभियान के जिला संयोजक एवं जिला मंत्री सचिन सिंघल से जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। बूथ संख्या 264 गांधी वाटिका में पौधरोपण किया। मौके पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नई मंडी मंडल के अध्यक्ष राजेश पाराशर, वार्ड सभासद प्रेमी छाबड़ा, बूथ अध्यक्ष पवन छाबड़ा, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विनीत कात्यायन, रोहिल, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, शरद शर्मा, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री वैभव त्यागी, रेणु गर्ग, सुधीर खटीक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें