फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शास्त्रीय और बालीवुड नृत्य शैलियों को किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैजिक डांस एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित मैजिक डांस एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों ने शास्त्रीय और बालीवुड नृत्य शैली को पेश कर सभी की वाहवाही लूटी।
शिवानी और कामाख्या ने फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। अनुज वर्मा ने मिमिक्री कर सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। शगुन, रौनक ने भक्ति गीत पर नृत्य कर सभी को भाव विभोर किया। यश वत्स ने मां तुझे सलाम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को देश प्रेम की भावना से भर दिया। शास्त्रीय शैली में कायरा, यशस्वी, आराध्या मिताक्षी ने कथक नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन चनची ने किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंजीनियर क्लब के सचिव बसंत कुमार गोयल, नेहा पाल, रचित गोयल नीरज कुमार, पंकज चौहान मोहम्मद शाहिद, ध्रुव गोयल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें