नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने कक्षा पांच की छात्रा को कमरे में जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल के लिए कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका कक्षा-पांच की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद छात्रा को उसकी मां ने पड़ोसी के यहां उधार दिए गए रुपये लेने के लिए भेजा था। आरोप है कि जब बालिका पड़ोसी के घर पहुंची तो वहां आलिम उर्फ छोटू मिला, जिसने छात्रा को कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया, जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। छात्रा के साथ हुई वारदात से गुस्साए उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी आलिम उर्फ छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।