फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भैंसाली डिपो की रोडवेज बसें दिन में राना चौक से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में जाम की समस्या के मददेनजर शहर के गणमान्य नागरिकों से प्राप्त सुझावों के बाद डीएम उमेश मिश्रा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक ली। डीएम ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
विज्ञापन

शहर में रोजाना जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। रोजाना जाम से मुक्ति के लिए आवाज उठाई जा रही है। डीएम ने गणमान्य लोगों से समस्या के समाधान के लिए सुझाव मांगे थे। बुधवार को डीएम ने अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मेरठ भैंसाली डिपो की मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक राना चौक से संचालित होगी। मेरठ भैंसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसे रात 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक शहर क्षेत्र में संचालित की जा सकेगी। बसों से महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न कोई सवारी उतारी जायेगी और न ही बैठाई जाएगी।
विज्ञापन

बसों से सवारी को जानसठ पुल के नीचे उचित स्थान पर ही उतारा व बैठाया जाएगा। बैठक में एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, सीओ यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगरपालिका प्रज्ञा सिंह, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें