फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से गांव बेहड़ा अस्सा तक रोडवेज बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ तहसील के गांव बेहड़ा अस्सा के लोगों ने मुजफ्फरनगर से गांव तक रोडवेज बस चलाने की मांग उठाई है। प्रधान के साथ गांव के काफी लोग परिवहन निगम के एआरएम से मिले। प्रधान ने एआरएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील जानसठ क्षेत्र में पड़ने वाला गांव बेहड़ा अस्सा मुजफ्फरनगर जानसठ मार्ग पर मुख्य मार्ग से दो किलोमीटर अंदर है। गांव के काफी लोग रोजाना मुजफ्फरनगर विभिन्न काम के लिए जाते है। इन लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते प्रधान मनोज कुमार ने अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ परिवहन निगम के एआरएम से मुलाकात की।
एआरएम को बताया कि गांव की 11 हजार आबादी है। लगभग सौ लोग रोजाना मुजफ्फरनगर जाते है। पास में ही गांव दाहखेडी व मजरा झरेड़ा भी है। पहले बेहडा अस्सा तक मुजफ्फरनगर से एक रोडवेज बस चलती थी। वह सुबह शाम आना जाना करती थी। जो 15 साल पहले बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन

कहा कि गांव के कई परिवार मुजफ्फरनगर में रहता है। लगभग बीस किसान यहां आकर खेती करते हैं। सुबह को आकर शाम को वापस जाते है। बस के संचालन से गांव बेहड़ा अस्सा, दाहखेडी व मजरा झरेड़ा के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
प्रधान ने बताया कि सर्वे करा कर बस का संचालन कराने का आश्वासन मिला है। उधर, एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि ग्रामीणों ने बस का संचालन शुरू कराने की मांग की है। मांग पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें