फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सहारनपुर व दिल्ली रेल मार्ग पर अंडरपास का कराया निर्माण

विज्ञापन
मंसूरपुर के जड़ौदा के पास अंडरपास का निर्माण करती रेलवे विभाग की टीम फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ मंसूरपुर। मंसूरपुर क्षेत्र में गांव नरा व जड़ौदा के बीच खंभा नंबर पचास के पास सहारनपुर दिल्ली मार्ग पर अंडरपास का निर्माण किया गया। दिल्ली से आई रेलवे की टीम ने ढाई घंटे का बंद लेकर निर्माण कार्य को पूरा किया। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद रखा गया।
विज्ञापन


सोमवार को रेलवे की दिल्ली से आई इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने दोपहर में सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन पर कार्य शुरू किया। उन्होंने एक बजकर पचास मिनट से चार बजकर बीस मिनट तक के लिए बंद लिया था। इस दौरान रेलवे की इस लाइन पर विद्युत आपूर्ति व ट्रेनों का संचालन भी बंद रखा गया।
इस दौरान रेलवे विभाग की टीम जेसीबी व अन्य मशीनों से निर्माण कार्य को पूरा किया गया। स्टेशन मास्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। अंडरपास निर्माण का कार्य मार्च महीने तक पूर्ण होने की संभावना है। उधर, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार मलिक ने बताया कि बंद के दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन



मदुरई एक्सप्रेस रही रदद, दो ट्रेन लेट
मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ से मदुरई जाने वाली स्पेशल मदुरई एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को रदद रही। वहीं, गुजराज के साबरमती से ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस चार घंटे व दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें