मुजफ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ आपरेशन चलाने के लिए एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ फुगाना यतेंद्र नागर सहित 95 पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को सम्मानित किए जाएंगे।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीजीपी की और से एसपी देहात व सीओ फुगाना को रजत प्रशंसा चिह्न व बुढ़ाना कोतवाली के अपराध निरीक्षक कर्मवीर सिंह को स्वर्ण, सर्विलांस सैल के राहुल कुमार के अलावा दीवान रोहताश कुमार, सुनील कुमार, व एपी के दीवान कमल सिंह, वीरपाल सिंह को रजत प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा 87 अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।