मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर करौदा टोल की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। यहां से बुटराड़ा तक जाने के लिए 20 और बड़ौत बिजरौल-जलालपुर तक जाने के लिए सिंगल यात्रा पर 45 रुपये चुकाने होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने सहारनपुर में एक्सप्रेस-वे जनता को समर्पित किया था। करौदा से एक तरफ काठा और दूसरी तरफ रसूलपूर टोल तक की रेट लिस्ट लगाई गई है। 12 मई से टोल वसूली शुरू होने की संभावना है।
वर्तमान में टोल प्लाजा पर ट्रायल रन और अंतिम तैयारियां चल रही हैं। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली पूरी तरह से फास्टैग के जरिये होगी। केवल उतनी ही दूरी का टोल लिया जाएगा जितनी आप तय करेंगे।
सिंगल यात्रा के बाद 24 घंटे में वापसी पर वाहन मानक के अनुरूप छूट भी प्रदान की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति को मेरठ-करनाल हाईवे के करौदा से पानीपत-खटीमा हाईवे के बुटराड़ा तक कार से जाना है तो सिंगल यात्रा पर 20 रुपये देने होंगे। डबल यात्रा पर 30 और ख्यावड़ी तक सिंगल यात्रा पर 40 रुपये चुकाने होंगे।
करौदा से बागपत के काठा तक टोल टैक्स
वाहन का प्रकार एकल/वापसी यात्रा
कार, जीप, वैन 90/135
एलसीवी/एलजीवी/ मिनी बस 150/220
बस या ट्रक (दो एक्सल) 310/465
तीन एक्सल वाहन 340/505
4-6 से एक्सल 485/730
7 या अधिक एक्सल 590/885
फुगाना के करौदा से रसूलपुर तक टोल टैक्स
वाहन का प्रकार एकल/वापसी यात्रा
कार, जीप, वैन 100/150
एलसीवी/एलजीवी/ मिनी बस 160/240
बस या ट्रक (दो एक्सल) 335/505
तीन एक्सल वाहन 365/550
4-6 से एक्सल 530/790
सात या अधिक एक्सल 645/965