खतौली। गांव कढली में बकाया वसूली के लिए गए सहकारी समिति के सचिव और अमीन के साथ किसान के पुत्रों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं किसानों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
गांव चांद समद में बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स में संदीप कुमार सचिव तथा रविंद्र कुमार सहकारी समूह कर्क अमीन है। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव कढली में बकाया वसूली के लिए गए थे बकायेदार मृतक किसान के पुत्र से जब बकाया जमा करने के लिए कहा तो उसने अपने पुत्रों के साथ मिलकर सचिन और कुर्क अमीन के साथ अभद्रता की।
कुछ देर बाद उन्होंने हाथों में लाठी डंडे लेकर मारपीट करने का प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस दौरान किसान के पुत्रों के उग्र रूप को देखकर वह जान बचाकर भागे। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।