फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात नौ बजते ही सुनसान हुए शहर के बाजार

विज्ञापन
रविवार रात दस बजे शिव चौक पर रात्रि कर्फ्यू का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रात नौ बजते ही सुनसान हुए शहर के बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जिले में रात नौ बजे शहर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। अब पुलिस का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर है।
नाइट कर्फ्यू को व्यापारियों के साथ ही आम जनमानस का पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है। नाइट कर्फ्यू के दूसरे दिन रात नौ बजे से पहले ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सड़कों पर भी आवाजाही पूरी तरह थम गई। शनिवार की अपेक्षा नाइट कर्फ्यू के दूसरे दिन आम जनमानस भी कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में पूरी तरह साथ खड़ा दिखाई दिया। रात 9.30 बजे पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। देहात क्षेत्र के साथ ही गांवों में भी पुलिस टीम ने पहुंचकर सड़क या चौराहों पर खड़े ग्रामीणों को समझाबुझाकर घर भेज दिया। इसके साथ ही गांवों में रात में होने वाली प्रत्याशियों की चुनावी सभा पर भी पुलिस की पूरी निगरानी है।
मुख्य चौराहों पर चला मास्क चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। रविवार को पुलिस ने शहर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। सभी प्रमुख चौराहों पर संबंधित थाना प्रभारियों ने टीम के साथ मौजूद रहकर बिना मास्क घूम रहे लोगों को कोरोना की गंभीरता से अवगत कराते हुए मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। कुछ लोगों के चालान भी काटे गए और मौके पर ही उन्हें मास्क भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि नाइट कर्फ्यू का शहर क्षेत्र में बखूबी पालन किया जा रहा है। व्यापारियों का पूरा समर्थन पुलिस-प्रशासन को मिल रहा है। इक्का-दुक्का लोग सड़क पर निकल रहे हैं, जिन्हें समझा-बुझाकर घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें