मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को केवल जिला चिकित्सालय में एक बूथ को छोड़कर कोविशील्ड वैक्सीन नहीं होने से टीकाकरण नहीं हो सका। जिससे टीकाकरण कराने अस्पताल पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
जनपद में कई दिनों से लगातार कोविशील्ड वैक्सीन कम है। बृहस्पतिवार को केवल 440 डोज ही बची थी। जिला अस्पताल में पहुंचे 270 लोगों को टीका लगाया गया। अन्य सभी स्थानों पर टीकाकरण करवाने पहुंचे लोग निराश होकर लौट गए। कार्यवाहक सीएमओ डा. एसके अग्रवाल ने बताया कि देर रात तक छह हजार कोविशील्ड और 3200 कोवाक्सीन वैक्सीन पहुुंच जाएगी। शनिवार को जिले में सभी सीएचसी और पीएचसी समेत 23 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।