फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में हुए रेडबुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ जोन से खेलते हुए डीएवी कॉलेज जालंधर की टीम को हराकर टूर्नामेंट जीता है। इस जीत से टीम ने रेडबुल कैंपस क्रिकेट प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित रेडबुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने अपने मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एसडी कॉलेज चंडीगढ़ को हराकर फाइनल मैच में जगह बनाई। फाइनल मैच डीएवी कॉलेज जालंधर के साथ हुआ। टॉस जीत कर श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम ने क्षेत्ररक्षण किया। डीएवी कॉलेज जालंधर की टीम ने 20 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में श्रीराम कॉलेज की टीम ने 17.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट जीत लिया। इस टूर्नामेंट को जीतकर श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम नेशनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई हो गई है। अब नेशनल टूर्नामेंट माह मई में अंतरराष्ट्रीय पीसीए स्टेडियम मोहाली में आयोजित होगा। श्रीराम कॉलेज की क्रिकेट टीम द्वारा जीत का श्रेय टीम कोच अमरदीप, टीम मैनेजर प्रमोद कुमार को दिया। निदेशक डॉ. आदित्य गौतम तथा प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विजयी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें