फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 28 लाख रुपये की सिगरेट, 50.70 लाख की नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने ट्रक से चोरी हुई 95 लाख रुपये की सिगरेट चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 28 लाख की सिगरेट बरामद कर ली है। घटना में प्रयुक्त ट्रक व 50 लाख 70 हजार नगद रुपये आरोपी से बरामद किए हैं। पांच आरोपी अभी फरार बताए गए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि सहारनपुर के बसी निवासी लुकमान 16 दिसंबर को सहारनपुर से साढ़े आठ करोड़ की सिगरेट लेकर लखनऊ के लिए चला था। शाम को वह मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी अपनी बुआ के बेटे जावेद के होटल पर ट्रक खड़ा कर सो गया था। चोरों ने ट्रक से करीब 95 लाख रुपये की कीमत के 126 काॅर्टून सिगरेट चोरी कर ली थी।
पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच में मिले तथ्यों और सुराग के जरिए इस मामले में मीरापुर पुलिस ने बुलंदशहर के गांव मांगलौर के मूल निवासी और वर्तमान में बुलंदशहर के शिकारपुर की राधा कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र पाल को ट्रक के साथ पकड़ा। ट्रक से 28 लाख कीमत के सिगरेट के 17 काॅर्टून व 50 लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए। इस गिरोह ने हाथरस के थाना सादाबाद, हापुड़ देहात व संभल के थाना नखासा में भी चार घटनाएं की थी। अन्य घटनाओं का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें