चुड़ियाला की किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव चुड़ियाला की एक किशोरी की 12 दिन पूर्व मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई थी। मृतका के क्वारंटीन किए गए परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
चुड़ियाला निवासी 13 वर्षीया किशोरी को उल्टी व बुखार के चलते परिजनों ने मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करीब 12 दिन पहले किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। किशोरी की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। सोमवार को किशोरी के सभी परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। जिसके बाद उक्त सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।