गर्मी में मुंह को कपडे़ से लपेटकर जाती स्कूटी सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग
मुजफ्फरनगर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में भीषण गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री तथा न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस ने लोगों का जमकर पसीना निकाला। धूप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर सिर ढककर निकल रहे हैं। गर्मी का असर रात में भी बना रहता है। लोग गर्मी से निजात के लिए ही बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं।