फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर फेयरवेल शिवम भटनागर और मिस फेयरवेल आंचल वर्मा को चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के इंजीनियरिंग विभाग में एडॉयस पार्टी-2022 का आयोजन किया गया। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। मिस्टर फेयरवेल शिवम भटनागर और मिस फेयरवेल आंचल वर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने किया। इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक डॉ. आलोक गुप्ता, डीन एकेडेमिक साक्षी श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। सीनियर्स और जूनियर्स ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिवम भटनागर ने मिमिक्री के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का मनोरंजन किया। आकांक्षा कौशिक, आंचल वर्मा, सोहिला त्यागी, प्रियांशी त्यागी, कनिष्का, खुशी एवं साक्षी ने अपने नृत्य के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं मन मोह लिया। इसी प्रकार वंशिका अग्रवाल, भानु प्रताप सिंह व निखिल ने भी गायन के माध्यम से प्रशंसा बटोरी। विभागाध्यक्ष देवेश मलिक, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. सुभाष यादव, आलोक जैन, अभिषेक कुमार, इंदु चौहान, अंजु त्यागी, वाणी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें