चरथावल। कुटेसरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई। मृतका के परिजनों ने गांव पहुुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए गुस्से का इजहार किया। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति और सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर की। कुटेसरा निवासी सलमान का निकाह मई वर्ष 2023 में ककरौली निवासी आरजू के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी में दिए दहेज से पति और सास सुक्की संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरजू को तंग और परेशान करते हुए घर से निकाला गया। कई बार थाने में समझौता हुआ। वादी ने बेटी के पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। मृतका के पिता जाबिर ने घटना के संबंध में पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सीओ सदर ने केस में विवेचना शुरू कर दी। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच शुरू कर दी है।