पुरकाजी। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय खाइखेड़ी में प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह के निर्देशन एवं ग्राम प्रधान धीरज त्यागी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी के मैदान पर किया गया।
जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान धीरज त्यागी व पीटीआई कुलदीप कुमार, अक्षय त्यागी द्वारा 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मिनी क्रीडा प्रतियोगिता में दौड़, लंबी व ऊंची कूद, कबड्डी, गोला फेंक आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में नवाजिश खाईखेड़ी ने प्रथम स्थान सुहान कम्हेड़ा को द्वितीय व भारत गोधना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय तुगलक पुर की बालिका खुशी प्रथम, सानिया द्वितीय और शमा तृतीय रही। जूनियर वर्ग में 50 मीटर दौड़ में दीपेश खाईखेड़ी प्रथम, रिपिन तुगलकपुर द्वितीय, सोनू खाईखेड़ी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निशा तुगलक पुर प्रथम, अनु तुगलक पुर द्वितीय, रेनू गोधना तृतीय स्थान पर रही।
इसके अलावा सौ व दो सौ और चार सौ, छ सौ व आठ सौ मीटर दौड़ में भी छात्र छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, गजे सिंह, सुनील त्यागी ,राजकुमार त्यागी, जिंदल, अमित रूहेला, कुलदीप कुमार, गुरविंदर सिंह, दुष्यंत कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह ,परवेज अली संदीप आदि मौजूद रहे। संचालन मेराज खालिद रिजवी ने किया।