फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते आइडियल किड्स के नन्हे मुन्ने। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। विश्व मलेरिया दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को मलेरिया की बीमारी और इसके लक्षण के साथ ही इससे बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय को प्रदर्शित करने के लिए सुंदर नाट्कीय प्रस्तुति दी। इसमें स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का नियम अपनाने को बच्चों ने प्रेरक संदेश देते हुए जागरूक किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बच्चों को बताया कि समाज में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। मलेरिया एक मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है।
उधर, बुढ़ाना कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मच्छरों से बचाव करें। मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करवाएं। इलाज न होने के अभाव में मलेरिया जानलेवा हो सकता है। इस मौके पर मलेरिया से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सफल छात्राएं नीतू, अंजली, निकिता, वीशू, मंतशा व मनस्वी को पेंसिल बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की वार्डन रश्मि, अध्यापिका प्रियंका, पूनम, फरजाना व मोनिका चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें